Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

कैंची धाम में नैनीताल पुलिस की मॉक ड्रिल,त्वरित तैयारियों को परखा

कैंची धाम में विष्फोटों की घटना पर आतंकियों को कब्जे में लेते सशस्त्र बलों के जवान।
कैंची धाम में विष्फोटों की सूचना पर एक्शन में सशस्त्र बलों के जवान।

नैनीताल, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नैनीताल जनपद के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में संभावित आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने गुरुवार को बड़ा सुरक्षा अभ्यास किया। इस मॉक ड्रिल में आतंकी विस्फोट की स्थिति पर त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की जांच की गई।

परिकल्पना के अनुसार मंदिर परिसर में तीन विस्फोटों की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने हाई अलर्ट जारी कर सभी इकाइयों को सक्रिय कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक-भवाली की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में परिसर को तत्काल सील कर सशस्त्र बलों ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद आतंकवाद निरोधक दस्ते द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराने और तीन को जीवित गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई। घटना में एक नागरिक की मौत और तीन लोग घायल दिखाए गए, जिन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही मोबाइल फोरेंसिक यूनिट ने साक्ष्य संकलन किया।

इस अभ्यास में पीएसी, एसडीआरएफ, बीडीएस, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक यूनिट, मेडिकल टीम, संचार इकाई, ड्रोन टीम, मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सहित विभिन्न एजेंसियों ने सहभागिता की। पुलिस के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *