Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

मुरादाबाद के मोहित पाल ने खेलो इंडिया में जीता गोल्ड

मुरादाबाद निवासी होनहार निशानेबाज मोहित पाल

मुरादाबाद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद निवासी होनहार निशानेबाज मोहित पाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत संघर्ष और सपने मिलकर क्या कर सकते हैं। जयपुर में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मोहित ने 50 मीटर शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ जिले नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है।माेहित ने 2024 के ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सिल्वर मेडल, 2025 के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल मिला है। मोहित अब तक 9 बार नेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हर टूर्नामेंट के साथ मोहित ने अपने खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। मोहित इस समय भारतीय टीम के ट्रायल्स दे रहे हैं। उनका अगला सपना भारतीय टीम में जगह बनाना और भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतना है। मोहित के पिता हरि सिंह पाल मुरादाबाद में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *