
रामगढ़, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . शहर के राधा गोविंद विश्वविद्यालय में Monday को साहित्यकार बालकृष्ण शर्मा की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर बालकृष्ण शर्मा नवीन के सहित्यिक योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के छात्रों ने नए व्यक्तित्व और कृतित्व पर संक्षिप्त प्रस्तुति भी दी. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि बालकृष्ण शर्मा नवीन हिंदी साहित्य की राष्ट्रीय चेतना के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर रहे हैं. उनकी कविता में देशभक्ति, समकालीन राजनीतिक संवेदना और मानवीय सरोकारों की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है.
वहीं विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए नवीन का साहित्य प्रेरणा का प्रमुख स्रोत है. कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने कहा कि नवीन केवल कवि ही नहीं, बल्कि ओजस्वी वक्ता और श्रेष्ठ पत्रकार भी थे. उनका साहित्य हिंदी की राष्ट्रभाषा यात्रा में मील का पत्थर है. हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मनमीत कौर ने कहा कि नवीन ने हिंदी कविता को न केवल ओजपूर्ण बनाया, बल्कि भाषा को सरल, सशक्त और जनोन्मुखी रूप भी दिया.
विजेताओं को दिया गया प्रमाण-पत्र
निर्णायक मंडल ने मौलिकता, भाषा की शुद्धता, विषय की समझ और अभिव्यक्ति के स्तर पर मूल्यांकन किया. कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार दिया गया.
मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त और लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, Examination नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
