Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उत्तरी हरिद्वार में बंदरों का आतंक, वन विभाग काे साैंपा ज्ञापन

ज्ञापन देते हुए

हरिद्वार, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । तीर्थनगरी में वन क्षेत्र से आबादी वाले क्षेत्र में आकर बंदर व लंगूर क्षेत्रवासियों को काटकर घायल कर रहे हैं। बंदरों के झुंड के आतंक से क्षेत्रवासी बेहाल हैं। बंदरों व लंगूरों की रोकथाम हेतु भाजपा कार्यकर्त्ताओं व क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी व पार्षद सचिन कुमार के नेतृत्व में डीएफओ व उप प्रभागीय वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बंदरों व लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।

भाजपा नेता पूर्व पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि तीर्थनगरी के उत्तरी हरिद्वार में लगभग 50 हजार की जनसंख्या निवास करती है। साथ ही प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्री गंगा स्नान व मंदिरों के दर्शन व आश्रमों, धर्मशालाओं में निवास हेतु उत्तरी हरिद्वार में आते हैं। वर्तमान में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ तीर्थयात्री भी बढ़ती बंदरों व लंगूरों की संख्या से परेशान हैं।

जंगलों में फलदार वृक्षों के अभाव व दूसरे शहरों से नगर पालिकाओं द्वारा बंदर व लंगूर पकड़ हरिद्वार सीमा पर छोड़ने के चलते उत्तरी हरिद्वार में अराजक हिंसक बंदर व लंगूर प्रतिदिन वन क्षेत्र से निकल कर आबादी वाले क्षेत्र में बच्चों, वृद्धों व महिलाओं पर घर में घुसकर ही हमला कर रहे हैं। डीफएओ की अनुपस्थिति में उप प्रभागीय वन अधिकारी पूनम कैन्थोला को ज्ञापन सौंपा गया। उप प्रभागीय वन अधिकारी पूनम कैन्थोला ने कहा कि नगर निगम से समन्वय कर शीघ्र ही समस्या का समाधान करवाया जायेगा।

ज्ञापन साैपने में संजय पाल, संजय संतोषी, ललित सचदेवा, महेश गुप्ता, सुरेन्द्र ठाकुर, हंसराज आहूजा, एडवोकेट रमन यादव, सुखेन्द्र तोमर, रमाकांत शर्मा, राघव ठाकुर, विनित गिरि, आदित्य यादव, भारत नन्दा, विक्की प्रजापति, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, गंगेश, शिवम यादव, राजेन्द्र यादव, सतीश पाल, रूपेश शर्मा, मनोज पाल, आशु आहूजा, विजय पाल, गोपी सैनी, नाथीराम प्रजापति, रोबिन, अमित कश्यप, भीम आदि क्षेत्रवासी व भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *