राजस्थान में सात दिन बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून, चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर, 15 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan में सात दिन के अंतराल के बाद मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और भीलवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.

Rajasthan monsoon alert

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, पाली, जालौर, सिरोही, प्रतापगढ़, हनुमानगढ़ और बांसवाड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को पूर्वी Rajasthan के कई हिस्सों में तीन इंच तक बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. जयपुर, टोंक, सीकर, दौसा और अलवर समेत कई शहरों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया.

जयपुर और सीकर में कुछ स्थानों पर पानी का स्तर चार फीट तक पहुंच गया, जिससे यातायात बाधित रहा और सीकर में एम्बुलेंस सहित कई वाहन पानी में फंस गए. धौलपुर में सड़क पर पानी भर जाने के कारण बीमार बुजुर्ग महिला को परिजन चारपाई पर अस्पताल लेकर गए. डीग जिले में बारिश के दौरान एक मकान गिर गया.

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश टोंक जिले के निवाई में 83 मिमी दर्ज की गई. सीकर के रींगस में 58 मिमी, सीकर शहर में 37 मिमी, प्रतापगढ़ के अरनोद में 27 मिमी, अलवर के तिजारा में 40 मिमी और झुंझुनूं के बुहाना में 37 मिमी वर्षा हुई. करौली के सुरौथ में 38 मिमी, जयपुर के शाहपुरा में 37 मिमी, जमवारामगढ़ में 30 मिमी, जोबनेर में 25 मिमी, भरतपुर के जुरेहरा में 25 मिमी, कामां में 37 मिमी, दौसा के रामगढ़ पचवाड़ा में 27 मिमी और चूरू के राजगढ़ में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई.

Leave a Comment