Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
INDIA

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश से राहत

भोपाल, 12 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। मध्य प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है और आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15-16 सितम्बर से मानसून का सिस्टम दोबारा सक्रिय होगा, जिससे प्रदेशभर में तेज बारिश होगी।

weather

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में सक्रिय सिस्टम प्रदेश से काफी दूर हैं, इसलिए भारी बारिश के आसार नहीं हैं। 15-16 सितम्बर से सिस्टम नजदीक आएंगे और बारिश का दौर फिर से शुरू होगा।

प्रदेश में अब तक औसतन 41.6 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो तय मानक से 10 प्रतिशत अधिक है। 30 से ज्यादा जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र, खासकर इंदौर-उज्जैन संभाग में बारिश अपेक्षाकृत कम हुई है। खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर और बड़वानी जिलों में अब तक 27 इंच से कम पानी गिरा है।

प्रदेश में जहां औसत सामान्य बारिश 37 इंच मानी जाती है, वहां अब तक 41.6 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन में तय 34.2 इंच की तुलना में 7.4 इंच अधिक वर्षा हुई है।

बारिश का कोटा पूरा करने वाले जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। इनमें कई जिलों में वर्षा का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी अधिक है। श्योपुर जिले में अब तक 213 प्रतिशत बारिश दर्ज की जा चुकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *