Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान में बारिश थमी, 17 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून

जयपुर, 12 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। राजस्थान में फिलहाल बारिश का दौर थम गया है और मौसम शुष्क बना हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में धूप और साफ आसमान के बीच नमी बढ़ी रही। श्रीगंगानगर, बीकानेर, फलोदी और पिलानी में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

weather forecast

मौसम केंद्र जयपुर ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 16 सितम्बर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 17 सितम्बर से मानसून फिर से सक्रिय होगा और कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

गुरुवार को जयपुर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री रहा। चूरू में 34.8 डिग्री, बीकानेर और अलवर में 34 डिग्री तथा पिलानी में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर में 31.5 और 21.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 32.4 और 23.2 डिग्री, उदयपुर में 31.3 और 21.6 डिग्री, जैसलमेर में 33.7 और 24.2 डिग्री, जोधपुर में 32.1 और 23.4 डिग्री, नागौर में 32 और 23 डिग्री, जालोर में 31.4 और 22.8 डिग्री, करौली में 33.3 और 24.8 डिग्री तथा सीकर में 31.5 और 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रतापगढ़ और पाली सबसे ठंडे जिले रहे, जहाँ अधिकतम तापमान क्रमशः 30 और 30.4 डिग्री तथा न्यूनतम 21.1 और 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि अभी बारिश की संभावना कम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *