मुरादाबाद: पत्नी की माैत पर पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

मुरादाबाद, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . जनपद के एक निजी अस्पताल में sunday देर रात को एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला की मौत से नाराज मायके पक्ष ने हंगामा किया और पति समेत ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

Superintendent of Police (नगर) कुमार रण विजय सिंह ने Monday को बताया कि पाकबड़ा बुध बाजार निवासी सलमान अली ने तहरीर में बताया कि बहन शाइस्ता की शादी 24 नवंबर 2024 को संभल के नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा निवासी नदीम के साथ की थी. शादी में तीस लाख रुपये खर्च हुए थे. फिर भी ससुरालीजन दहेज में कार, सोने के जेवर और 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. तीन महीने पहले नदीम को पांच लाख रुपये दिए थे. फिर भी मेरी बहन से पति नदीम, ससुरालीजन भूरा, शाहजहां, शमा अफरोज व सना और रईस अहमद दान दहेज से खुश नहीं थे. ससुराल वाले बहन से लगातार मानसिक उत्पीड़न और मारपीट कर रहे थे.

भाई ने बताया कि 4 दिसंबर को शाइस्ता ने फोन कर कहा मुझे बचा लो, नदीम ने अपने घरवालों के साथ मिलकर मुझे जहर पिला दिया है. इसके बाद फोन कट गया. आनन-फानन में हम लोग बहन शाइस्ता के घर पहुंचे. बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद नदीम ने दरवाजा खोला तो देखा कि बहन शाइस्ता फर्श पर बेहोश पड़ी थी. ससुराल पक्ष के लोग भाग गए थे. उसने संभल में चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने भर्ती करने से मना कर दिया. इसके बाद उसको थाना मझोला क्षेत्र स्थित नया मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां sunday को देर रात शाइस्ता की मौत हो गई.

Superintendent of Police ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमॉर्टम भेज दिया गया है. मामले में महिला पति सहित 6 ससुरालियों पर केस कर विवेचना शुरू कर दी गई है.

—————

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment