मुरादाबाद लोकसभा सांसद रुचि वीरा ने संसद में उठाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग

लोकसभा में पश्चिमी Uttar Pradesh में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग उठाती मुरादाबाद लोकसभा सांसद रुचि वीरा.

मुरादाबाद, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मुरादाबाद लोकसभा से समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने गुरुवार को संसद के शीतकालीन सत्य के दौरान लोकसभा में पश्चिम Uttar Pradesh में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग का प्रश्न उठाया. उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री से बेंच स्थापित करने की मांग की. दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के पदाधिकारियों ने बीते 26 नवम्बर को सांसद रुचि वीरा को ज्ञापन देकर संसद के शीतकालीन सत्र में पश्चिम Uttar Pradesh में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग उठने की मांग की थी.

दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व आनंद मोहन गुप्ता महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सांसद रुचि वीरा ने आज लोकसभा में कहा कि आम जनता को सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय दिलाने के लिए पश्चिम Uttar Pradesh में हाई कोर्ट बेंच स्थापित होनी जरूरी है. पश्चिमी Uttar Pradesh में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने के मांग पिछले कई दशकों से यहां के अधिवक्ता लगातार उठाते आ रहे हैं. न्याय तक आम नागरिक की पहुंच आसान सस्ती और समयबद्ध हो. इस क्षेत्र के लोगों को आज भी मामूली मामलों में भी इलाहाबाद की लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है जिससे आर्थिक और मानसिक रूप से कठिनाइयां सामने आती है.

मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, रामपुर गौतम बुद्धनगर, बिजनौर जैसे बड़े जिलों के लोग सैकड़ों किलोमीटर दूर इलाहाबाद जाकर न्याय की तलाश करते हैं. दूरी बढ़ने से न केवल मुकदमों की लागत पड़ती है बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए न्याय पाना भी अत्यंत कठिन हो जाता है. पश्चिमी Uttar Pradesh में अधिवक्ता वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन और रैलियां कर रहे हैं. अन्य प्रदेशों के अंदर भी कई-कई बेंच है तो पश्चिमी Uttar Pradesh के जैसे विशाल क्षेत्र में एक और बेंच होना भी अनिवार्य है. पश्चिम Uttar Pradesh के नागरिक भी न्याय के हकदार हैं.

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment