
अररिया, 08 दिसम्बर(Udaipur Kiran) . तीन महीने पूर्व नेपाल में हुए जेन जी के आंदोलन में काठमांडू से फरार हुए Indian कैदी को नेपाल की मोरंग पुलिस ने जोगबनी सीमा से सटे विराटनगर के वार्ड संख्या 7 से Monday को गिरफ्तार किया है.
मोरंग पुलिस एसपी कवित कटवाल के अनुसार, जेनजी आंदोलन के दौरान काठमांडू के नख्खु कारागार से अपहरण के मामले में सजा काट रहे Indian नागरिक 55 वर्षीय निपुन गुप्ता को जिला पुलिस कार्यालय मोरंग की टीम ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया.
एसपी कवित कटवाल के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति विराटनगर में एक घर में चोरी छिपे रह रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर विराटनगर के मोरंग जेल में भेज दिया है. वही नक्खु कारागार को इस संबंध मे जानकारी दी गई है.
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
