Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नए उड़ान सीजन में और भी शहर जैसलमेर से जुड़ेंगे

नए उड़ान सीजन में और भी शहर जैसलमेर से जुड़ेंगे

जैसलमेर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जैसलमेर शहर से 26 अक्टूबर से नई उड़ान सेवाएं शुरु की जाएंगी।

जैसलमेर एयरपोर्ट निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया कि 26 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा जयपुर-जैसलमेर, मुंबई-जैसलमेर और बेंगलुरु-जैसलमेर उड़ान सेवाएं दी जाएंगी। वहीं, एयर इंडिया द्वारा नई दिल्ली-जैसलमेर फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। इन उड़ानों के शुरू होने से जैसलमेर देश के प्रमुख शहरों से और मजबूत हवाई नेटवर्क से जुड़ जाएगा। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि इससे जैसलमेर की पहचान सिर्फ पर्यटन नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि व्यवसायिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी बढ़ेगी।

स्थानीय लोग भी खुश हैं, क्योंकि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्थानीय गाइड और रेगिस्तान सफारी संचालक कहते हैं कि अब उन्हें अधिक पर्यटक मिलेंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

हवाई कनेक्टिविटी के बहाल होने से जैसलमेर की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, हवाई मार्ग से आने वाले पर्यटक अक्सर अधिक खर्च करने वाले होते हैं। इससे स्थानीय व्यवसाय और उद्योगों को लाभ होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्रशेखर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *