Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

मुंबई में दशहरा रैलियों के लिए 19,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात

मुंबई, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को राजनीतिक दलों की दशहरा रैलियों और देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के जुलूसों के मद्देनजर शहर भर में विभिन्न विशेष इकाइयों के कर्मियों के साथ 16,500 से ज़्यादा कांस्टेबल और लगभग 2,900 अधिकारियों को तैनात किया है। इस साल दशहरा और गांधी जयंती एक ही दिन मनाई जा रही हैं , इसलिए शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस का जबर्दस्त बंदोबस्त किया गया है।

मुंबई पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गुरुवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना अपनी वार्षिक दशहरा सभा गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित करेगी । इसी तरह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) भी अपने पारंपरिक स्थल – मध्य मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क- में इसी तरह की सभा आयोजित करने वाली है। इन दोनों सभाओं में बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने के लिए शहर में एकत्र होने की संभावना है।साथ ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूसों को देखते हुए, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, सात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 26 उपायुक्त, 52 सहायक आयुक्त, 2,890 अधिकारी और 16,552 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की टुकडिय़ाँ, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), डॉग स्क्वॉड, साथ ही डेल्टा, कॉम्बैट और दंगा नियंत्रण और होमगार्ड की टीमें भी स्थिति पर नजऱ रखने के लिए तैनात हैं। भीड़भाड़ से बचने और कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील इलाकों में भीड़ प्रबंधन और निवारक सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया है। मुंबई यातायात पुलिस ने भी यातायात नियमन के लिए व्यवस्था की है और रैलियों और जुलूसों को देखते हुए मार्गों में बदलाव किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *