Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

तकनीकी खामियों के चलते इंडिगो की 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

इंडिगो की 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कहा-तकनीकी खामियों के कारण हुई परेशानी

नई दिल्‍ली, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । घरेलू एयरलाइंस इंडिगो इन दिनों चालक दल (क्रू) की भारी कमी से जूझ रही है। एक दिन पहले कई उड़ानों में देरी के ठीक एक दिन बाद बुधवार को बेंगलुरु और मुंबई हवाई अड्डों सहित 70 से ज्‍यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। एयरलाइन ने इन उड़ानों के रद्द होने के पीछे चालक दल की कमी को मुख्य कारण बताया है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने माना कि पिछले दो दिनों से पूरे नेटवर्क में इंडिगो के ऑपरेशन में काफी रुकावट आई है, जिसके लिए ग्राहकों से माफी मांगते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अचानक आई ऑपरेशनल मुश्किलों, टेक्नोलॉजी में दिक्कतें, सर्दियों के मौसम से जुड़े शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में भीड़ बढ़ना और अपडेटेड क्रू रोस्टरिंग नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) को लागू करने से हमारे ऑपरेशन पर इतना बुरा असर पड़ा कि इसकी उम्मीद करना भी मुमकिन नहीं था।

प्रवक्‍ता ने कहा कि रुकावट को रोकने और स्थिरता वापस लाने के लिए हमने अपने शेड्यूल में थोड़ा-बहुत बदलाव करना शुरू कर दिया है। ये तरीके अगले 48 घंटों तक लागू रहेंगे और इससे हम अपने ऑपरेशन को नॉर्मल कर पाएंगे और धीरे-धीरे पूरे नेटवर्क में अपनी समय की पाबंदी वापस पा सकेंगे। बयान में कहा गया है कि हमारी टीमें कस्टमर्स की परेशानी को कम करने और ऑपरेशन को जल्द से जल्द स्थिर करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। इसके अलावा ग्राहकों को उन्हें अपनी मंज़िल तक पहुंचाने के लिए दूसरी व्यवस्था कर रहे हैं या रिफंड दिया जा रहा है।

इंडिगो प्रवक्‍ता ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले https://www.goindigo.in/check-flight-status.html पर फ़्लाइट स्टेटस चेक कर लें।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *