Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुरैना: अवैध बस संचालन को लेकर बस स्टैंड पर किए ताबड़तोड़ फायर

मुरैना: अवैध बस संचालन को लेकर बस स्टैंड पर किए ताबड़तोड़ फायर

– पीडि़त बस संचालक ने तीन नामजद व तीन अज्ञात पर लगाया उपद्रव करने का आरोप

मुरैना, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के मुरैना बस स्टैंड पर शनिवार सुबह-सुबह गोली चलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। भयभीत होकर लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गोलीबारी की घटना अवैध बस संचालन को लेकर होना बतााई गई है। पीडि़त बस संचालक ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर तीन नामदर्ज व तीन अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुई है।

जानकारी के अनुसार मुरैना बस स्टैंड पर दो दिन से बस संचालन को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। बस संचालक दिनेश सिकरवार की बसों को बाहुबली व दबंग किस्म के कुछ लोग रोक रहे थे। दिनेश किरवार की बसें ग्वालियर से दिल्ली तथा करौली राजस्थान के लिए चलती हैं। उनकी बसों के निर्धारित समय पर दूसरे बस संचालक अपनी बस चलाने के लिए जिद कर रहे थे और इसी के चलते शनिवार को दिनेश सिकरवार कीबस को रोककर उनके कर्मचारियों पर दूसरे पक्ष ने रौब झाड़ा और गाली गलौच किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुबह-सुबह बस स्टैंड पर गोली चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी कामाहौल निर्मित हो गया। बताया गया है कि अवैध बस संचालन की जिद कर रहे दबंग आधा दर्जन लग्जरी वाहनों से बस स्टैंड आए थे और मौके पर डराने-धमकाने के लिए फायरिंग कर दी और मौके से भाग खड़े हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक लक्जरी वाहन को जब्त किया है। बताया गया है कि आरोपियों ने पीडि़त बस संचालक की करोली से आ रही दूसरी बस को भी थाना सरायछोला क्षेत्र में रोककर सवारी उतार लीं। साथ ही दर्जनभर से अधिक लोगों ने बस को संबल पर खड़ी करा दिया। इस घटना की सूचना मिलने केबाद पुलिस चंबल नदी पर भी पहुंची और बस चालक, कंडक्टर सहित अन्य स्टाफ को सिविल लाइन थाने लेकर आई। पीडि़त बस चालक ने तीन नामदर्ज और तीन अज्ञात लोगों पर गोलीबारी व बस रोककर उत्पात मचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पीडि़त बस संचालक दिनेश सिकरवार का कहना है कि हमारी गाड़ी सुबह 7:15 बजे ग्वालियर से आई थी। श्रीराम गुर्जर, जीतू गुर्जर, भानू गुर्जर व उसके साथ मौजूद तीन अन्य लडक़ों ने गाली गलौच किया और हमारी गाड़ी से सवारी उतारकर अपनी गाड़ी में बिठा लीं। जबकि उनकी बस पूरी तरह से अवैध तरीके से चलती है। गुंडागर्दी से अपनी गाड़ी भरकर ले जा रहे थे, जब हमारे स्टाफ ने विरोध किया तो उन्होने कट्टों से फायर किए और मौके से भाग गए। इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने एक वाहन को जब्त कर लिया है।

हिन्‍दुस्‍थान समाचार/उपेंद्र गौतम

—————

(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *