मॉर्निंग अपडेट – सीहोरा आंदोलन हुआ उग्र, टायर, पुतला जला कर किया प्रदर्शन

मॉर्निंग अपडेट - सीहोरा आंदोलन हुआ उग्र, टायर, पुतला जला कर किया प्रदर्शन

जबलपुर, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिले के सिहोरा तहसील को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब उग्र में बदल गया है. आंदोलन में बैठे आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद साहू की तबीयत बिगड़ने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर हर वर्ग का समर्थन बढ़ता जा रहा है.

आज से पूर्व आंदोलन के पहले ही दिन सभी निजी स्कूलों में अघोषित अवकाश घोषित कर दिया गया था जो आज भी लगभग है. 9 दिसंबर से जारी सिहोरा जिला आंदोलन का यह तीसरा दिन है, और आज सुबह से ही लोग धरना स्थल पर मौजूद हैं. खितौला से लेकर सिहोरा तक पूरे बाजार में सन्नाटा है. प्रदर्शनकारी सिहोरा को जिला घोषित किए जाने पर सरकार से तुरंत निर्णय की मांग कर रहे हैं.लगातार बंद के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा है और आवागमन भी प्रभावित हुआ है. रोजमर्रा मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक बंद रहने से आजीविका पर गहरा असर पड़ने लगा है.

आंदोलनकारियों ने Chief Minister का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. इधर, आंदोलन के दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर जोरदार विरोध जताया.फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सिहोरा को जिला घोषित नहीं किया जाता, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा.

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Leave a Comment