दिल्ली सरकार और आईओसीएल के बीच एमओयू साइन

दिल्ली सचिवालय में Chief Minister  रेखा गुप्ता की उपस्थिति में बुधवार को दिल्ली सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एमओयू पर साइन किया गया.

New Delhi, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता की उपस्थिति में बुधवार को दिल्ली सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर साइन किया गया. यह समझौता दिल्ली सचिवालय में हुआ.

Chief Minister ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह समझौता फ्लाईओवरों के सौन्दर्यीकरण, चिकित्सा उपकरणों के प्रावधान, वाटर एटीएम की उपलब्धता, ऊर्जा केंद्रों की स्थापना और बसों की ब्रांडिंग के माध्यम से दिल्ली को एक सुंदर, स्वस्थ और सुव्यवस्थित राजधानी में बदलने की दिशा में उठाया गया एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Leave a Comment