Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एईएसएल और सेना के साथ हुआ एमओयू

प्रेस वार्ता करते आकाश इंस्टीट्यूट के पदाधिकारी

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) और सेना के साथ मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिसके तहत वर्तमान में सेना में सेवा दे रहे सैनिक, सेवानिवृत्त सैनिक, गैलेंट्री पुरस्कार विजेता, दिव्यांग सैनिक व ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए सैनिकों के परिवारों को विशेष छूट मिलेगी।

भारतीय सेना के कर्नल सेरेमोनियल एंड वेलफेयर 3 एवं 4 और एईएसएल के चीफ़ एकेडमिक एंड बिज़नेस हेड दिल्ली एनसीआर डा.यशपाल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यह जानकारी देते हुए आकाश एजुकेशनल इंस्टिटयूट के बिजनेस मैनेजर भगवंत सिंह ने बताया कि इंडियन आर्मी और सीआरपीएफ के साथ हुए एमओयू के तहत एईएसएल के सभी केन्द्रों पर सीआरपीएफ के सेवारत और सेवानिवृत्त जवानों के बच्चों को कोचिंग फीस में 20 फीसदी छूट दी जाएगी। डयूटी के दौरान बलिदान हुयेे जवानों के बच्चों को सभी फीस में सौ फीसदी छूट दी जाएगी। 20 फीसदी से अधिक दिव्यांग कर्मियों और वीरता पुरूस्कार प्राप्त सैनिकों के बच्चों को टयूशन फीस में सौ फीसदी छूट का लाभ मिलेगा। सेना के कर्मियों के बच्चों को व्यापक मेंटरिंग और काउंसलिंग सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान राहुल कुमार मिश्रा, शिवनाथ कुमार, हेमंत कुमार, भारत चंदवानी भी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *