
भोपाल, 01 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh की राजधानी भोपाल में बरकतउल्ला भवन (सेन्ट्रल लायब्रेरी) में तीन दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है.
जनसम्पर्क अधिकारी अवनीश ने Monday को जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और विभिन्न धर्मगुरुओं द्वारा धर्मग्रन्थों का पाठ किया जाएगा. कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे से 11.12 बजे तक प्रातः आयोजित किया जाएगा.
(Udaipur Kiran) तोमर
