Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः पिछड़ा वर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के उन्नयन का प्राक्लन एवं प्रस्ताव भेजने के निर्देश

राजेन्द्र शुक्ल (फाइल फोटो)

भोपाल, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को रीवा में संचालित 50 सीटर पिछड़ावर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास को 100 सीटर नया छात्रावास निर्माण करने हेतु प्राक्लन तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 50 सीटर छात्रावास को 100 सीटर किया जायेगा तथा द्वितीय चरण में जमीन की तलाश कर 100 सीटर छात्रावास का भी निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब तक नया छात्रावास नहीं बन जाता तब तक किराये के भवन में छात्रावास संचालित कराया जाय।

नवीन सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रतहरा में पूर्व के निर्मित 50 सीटर छात्रावास की स्थिति ठीक नहीं है इसकी मरम्मत की जगह उसी स्थान पर नवीन छात्रावास का निर्माण कराया जाना आवश्यक होगा। आयुक्त रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, कलेक्टर प्रतिभा पाल आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *