Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः प्रयागराज कुंभ की बेहतर बिजली व्यवस्थाओं का उज्जैन सिंहस्थ में होगा अनुसरण

मद्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ का तीन सदस्यीय दल

– मेला क्षेत्र के बिजली पोल की गुमे हुए व्यक्तियों को मिलाने में रहेगी भूमिका

भोपाल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रयागराज मेला क्षेत्र में सेवाएं देने वाला मद्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ का तीन सदस्यीय दल इन दिनों मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर क्षेत्र के भ्रमण पर आया है। दल ने शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर का विस्तार से भ्रमण किया। दल में प्रयागराज महाकुंभ में बिजली सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अधिकारी मनोज गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह, अनूप कुमार सिन्हा शामिल रहे। इन्होंने प्रयागराज महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं संबंधी नॉलेज शेयरिंग की।

पश्चिम क्षेत्र विदयुत वितरण कंपनी के अधिकारियों को कार्यशाला के माध्यम से कुंभ में बिजली प्रबंधन सिखाया। दल ने शुक्रवार अपराह्न पोलोग्राउंड स्थित बिजली कंपनी मुख्यालय में दिए प्रस्तुतिकरण में बताया कि मेला क्षेत्र जो मुख्य रूप से मैदान या नदी के तट पर होता है, वहां लगे बिजली पोल बिछुड़े या खोए लोगों व्यक्तियों को मिलाने के लिए कार्य करते हैं, इसकी लोकेशन, नंबरिंग, क्यूआर कोड से सही लोकेशन का एकदम पता लगाय़ा जा सकता है। प्रयागराज कुंभ में बीस हजार पोल पर स्पारल लाइटिंग लगाई गई थी, जिससे चारो ओर रोसन हुई, सूचना पट भी सभी दिशाओं से स्पष्ट दिखे। हर सेक्टर में एक एक इंजीनियर को प्रभारी बनाया गया था। साथ ही गंगा नदी के पीपा पुल के पास, 25 किमी दूर तक की पार्किंग क्षेत्र की लाइटिंग, 20 किमी क्षेत्र में नदी के पास की लाइटिंग व अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था जुटाने के तौर तरीके बताए गए।

प्रयागराज से आए दल ने सिंहस्थ 28 के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने पश्चिम क्षेत्र कंपनी मुख्यालय के कार्मिकों के सवालों का जवाब भी दिया जिससे प्रयागराज जैसी सुविधाओं को सिंहस्थ में भी अपनाया जा सके। प्रयागराज के दल का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता एसएल करवाड़िया, एससी वर्मा, अचल जैन, संजय मालवीय, पवन जैन, सीए ठकार आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *