मथानिया में ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद चौधरी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

जोधपुर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मथानिया और आसपास के क्षेत्रों से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुश खबर है। सांसद पीपी चौधरी ने आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मथानिया और ओसियां स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। सांसद ने अन्य मांगों के साथ कहा कि विशेष रूप से ट्रेन संख्या 12449 और 12250: दिल्ली – जैसलमेर शकूर बस्ती सूर्यनगरी एक्सप्रेस, मथानिया क्षेत्र से दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इन ट्रेनों का यहाँ ठहराव नहीं होने के कारण वर्तमान में सैकड़ों यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
सांसद द्वारा रेल मंत्री के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से रखने पर स्थानीय निवासियों में ट्रेनों के ठहराव की कार्यवाही को लेकर विश्वास जगा है। वरिष्ठ भाजपा नेता भोपाल सिंह चारण ने हाल ही में सांसद पीपी चौधरी को इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी।
(Udaipur Kiran) / सतीश



