
भोपाल, 09 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh की पारंपरिक जनजातीय भरेवा शिल्प कला की विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. President द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में Madhya Pradesh के बैतूल जिले के भरेवा शिल्पकार बलदेव वाघमारे को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया. Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने ‘भरेवा’ शिल्पकार बलदेव वाघमारे को ‘राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
Chief Minister डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि President द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में ‘भरेवा’ शिल्पकार वाघमारे को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है. Chief Minister ने कहा कि ‘भरेवा’शिल्पकार वाघमारे के सम्मानित होने से Madhya Pradesh की भरेवा शिल्प कला को राष्ट्रीय पहचान मिली है.
(Udaipur Kiran) तोमर
