Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः दमोह में बटियागढ़ के पास ब्रेक फेल होने पुल से गिरा गिट्टी भरा डंपर, दो लोगों की मौत

पुल से गिरा गिट्टी भरा डंपर

दमोह, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार रात बटियागढ़ के पास गेवलारी पुलिया पर गिट्टी से भरा एक डंपर बेकाबू होकर नीचे जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गिट्टी से भरा डंपर बक्सवाहा की तरफ से आ रहा था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। अचानक डंपर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख पाया और डंपर पुलिया को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। पुल की ऊंचाई करीब 25 फीट है, यहां इतना अधिक घुमाव है कि एक बार वाहन अनियंत्रित होता है तो वह पुलिया से नीचे ही गिरता है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि शहजाद नाम का युवक घायल हुआ है, जिसमें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस को अंदेशा है कि एक और युवक अभी भी गिट्टी के ढेर के नीचे दबा हो सकता है। अंधेरा होने की वजह से पुलिस को राहत और बचाव कार्य चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के अनुसार, एक मृतक की पहचान नितेन्द्र सिंह उर्फ भल्ले यादव ठेकेदार के रूप में हुई है, जो हटा के निवासी है। पुलिस दूसरे मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और मौके पर मौजूद गिट्टी को हटाने का काम जारी है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *