Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज खरगोन जिले के प्रवास पर रहेंगे

राज्यपाल मंगुभाई पटेल (फाइल फोटो)

– ग्राम पानवा में सिकलसेल रोगियों को प्रमाण पत्र और क्षय रोगियों को आहार किट करेंगे वितरित

भोपाल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज मंगलवार को खरगोन जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां कसरावद तहसील के पानवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत सिकल सेल रोगियों को प्रमाण पत्र तथा क्षय रोगियों को आहार किट वितरित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह ने बताया कि राज्यपाल पटेल दोपहर 12 बजे पानवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर और एनआरएलएम समूह द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद राज्यपाल पटेल ग्राम खलबुजुर्ग निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही अन्नुबाई मेवाड़े के नवनिर्मित आवास पर भोजन भी ग्रहण करेंगे। राज्यपाल पटेल शाम 5.10 बजे महेश्वर घाट में आयोजित नर्मदा आरती में शामिल होंगे। वे रात्रि विश्राम महेश्वर में सर्किट हाउस में करेंगे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल अगले दिन 24 दिसम्बर को प्रात: बुरहानपुर के लिये रवाना होंगे। वे बुरहानपुर जिले के ग्राम दावटिया का भ्रमण करेंगे और छात्रों तथा हितग्राहियों के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे बोरी बुजुर्ग के सीएम राईज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे भोपाल के लिये रवाना होंगे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *