Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की बधाई

राज्यपाल मंगुभाई पटेल (फाइल फोटो)

भोपाल, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की गहराई को भी अभिव्यक्त करता है। यह पर्व प्रकृति के साथ सामंजस्य और सह-अस्तित्व पर आधारित हमारी गौरवशाली जीवन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया है कि गोवर्धन पूजा के पावन प्रसंग पर मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करते हुए, अपने परिवेश में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करें।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की आराधना के सम्मान में मनाई जाती है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि गोवर्धन पूजा को हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता विकसित करने के अवसर के रूप में मनाएँ। राज्यपाल ने कहा कि इस पर्व के माध्यम से समाज में भविष्य के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण निर्माण की जिम्मेदारी के प्रति जागरुकता का प्रसार करें।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *