Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः अतिथि शिक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान करने के निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय (फाइल फोटो)

भोपाल, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कतिपय अतिथि शिक्षकों का मानदेय जुलाई एवं अगस्त माह के कुछ दिवसों का मानदेय ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने कारण लंबित रह गया था। ई-अटेंडेंस का प्रारंभिक चरण होने के कारण कुछ अतिथि शिक्षकों को इसका पालन करने में दिक्कत हुई।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर लंबित मानदेय का भुगतान करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा रविवार को जारी निर्देश पर अतिथि शिक्षक की शाला में उपस्थिति पंजी के आधार पर उसकी एंट्री एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर करने के लिये कहा गया है। इस प्रक्रिया के बाद इन दिवसों का मानदेय पोर्टल से जनरेट हो सकेगा।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि इस शिथिलता के बाद भविष्य में अतिथि शिक्षकों का मानदेय दिये गये, पूर्व निर्देश अनुसार ई-अटेंडेंस के आधार पर ही किया जायेगा। इस संबंध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *