Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री से किया ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देने का आग्रह

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात

ग्वालियर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेले में वाहनों की खरीदी पर रोड़ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी भेंट किया है।

मंत्री सिलावट ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेले में प्रतिवर्ष राज्य सरकार द्वारा वाहनों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत रियायत देने का निर्णय लिया जाता है। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आग्रह किया है कि ग्वालियर के ऐतिहासिक व्यापार मेले में वाहनों पर 50 प्रतिशत छूट का निर्णय शीघ्र लिया जाए ताकि मेला अवधि में नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। रोड टैक्स में छूट मिलने पर अधिक से अधिक वाहन कंपनियों को ग्वालियर में वाहनों के स्टॉल लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर व्यापार मेले की स्थापना 1905 में हुई थी। यह मेला उत्तर भारत में एक बड़ा व प्रसिद्ध मेला है। यह मेला पशु मेले के रूप में प्रारंभ होकर हथकरघा, हस्तशिल्प, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक सामग्री के साथ ही खान-पान के लिये जाना जाता है। इस मेले में न केवल ग्वालियर-चंबल संभाग बल्कि उत्तरप्रदेश, राजस्थान एवं अन्य प्रांतों के लोग भी मेले का आनंद उठाने आते हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *