Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः विधायक ने खंडवा को बताया सिमी का गढ़, स्थायी बटालियन तैनात करने की मांग

मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो)

भोपाल, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा विधायक कंचन तनवे ने खंडवा जिले को सिमी आतंकियों का केंद्र बताते हुए वहां स्थायी पुलिस बटालियन तैनात करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिबंधित संगठन सिमी के सक्रिय सदस्यों की मौजूदगी के कारण लगातार अवैध गतिविधियां और सुरक्षा संबंधी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

विधायक कंचन तनवे ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि खंडवा सिमी आतंकियों का हब बन गया है। हाल ही में पथिया गांव के मदरसे से 20 लाख की नकली करेंसी बरामद हुई। जिले में कोई त्योहार-चाहे होली हो या दीपावली शांति से नहीं मन पाते। हमेशा दूसरे जिलों से पुलिस बुलानी पड़ती है, इसलिए स्थायी पुलिस बटालियन जरूरी है।

विधायक के सवाल पर गृह विभाग की ओर से जवाब देते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि खंडवा में अलग से बटालियन की जरूरत नहीं है, क्योंकि पड़ोसी जिला खरगोन में नई पुलिस बटालियन स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि खरगोन से खंडवा की दूरी सिर्फ एक घंटे की है। जरूरत पड़ने पर वहां से तुरंत बल भेजा जा सकता है।

विधायक का समर्थन करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माना कि खंडवा इंदौर संभाग का सबसे संवेदनशील जिला है। कोई भी त्योहार पुलिस सुरक्षा के बिना नहीं मनाया जाता। उन्होंने गृह विभाग से आग्रह किया कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए। जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने भी कहा कि खंडवा “आतंकियों का अड्डा” बन रहा है। जिले में पुलिस बटालियन के लिए लगभग 100 एकड़ भूमि पहले ही आवंटित की जा चुकी है। अगर बटालियन खंडवा में बनेगी तो जरूरत पड़ने पर उसके जवान आसानी से खरगोन भी पहुंच सकते हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *