Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः बैतूल के अधिकृत इंडियन पीयूसी केन्द्र का लापरवाही बरतने पर रजिस्ट्रीकरण निलंबित

पीयूसी केन्द्र

भोपाल, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । बैतूल के अधिकृत इंडियन पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सेन्टर का रजिस्ट्रीकरण उनके द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में पीयूसी सेंटर के निरीक्षण के लिये अकास्मिक दस्ता बनाया गया है। दस्ता लगातार निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट दे रहा है।

बताया गया कि बैतूल के पीयूसी में लापरवाही बरतने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। इन शिकायतों के परीक्षण के लिये परिवहन आयुक्त कार्यालय भोपाल में एक वाहन का फोटो खींचकर बैतूल के पीयूसी को भेजा गया, वहां बिना जांच किये वाहन का सर्टिफिकेट तैयार कर दिया गया। इस लापरवाही के कारण उक्त सेन्टर का रजिस्ट्रीकरण निलंबित किया गया है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *