मप्रः स्कूल शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय व्हॉली-बॉल प्रतियोगिता के मैच देखे

मप्रः स्कूल शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय व्हॉली-बॉल प्रतियोगिता के मैच देखे

– खिलाड़ियों और दर्शकों से किया संवाद

भोपाल, 16 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने sunday को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के रुद्र मैदान पहुँचकर Madhya Pradesh और छत्तीसगढ़ के बीच खेले गये मैच को देखा और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स और दर्शकों से संवाद किया.

गाडरवारा में इन दिनों अंडर-19 बालक-बालिका आयु वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय शालेय व्हॉली-बाल प्रतियोगिता चल रही है. गत 13 नवम्बर से शुरू हुई इस राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में 33 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के 759 खिलाड़ी एवं 165 ऑफिशियल्स शामिल हो रहे हैं. प्रतियोगिता का समापन Monday, 17 नवम्बर को होगा. इस दिन शाम 7:30 बजे खैर संपूर्ण कैलाशा बैण्ड के साथ सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खैर के गीत-संगीत की प्रस्तुति होगी. प्रतियोगिता आयोजन समिति ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment