Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन मंगलवार से

पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा नेता

हरिद्वार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए 23 दिसंबर से शुरू होने वाले सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

विधानसभा स्तर पर चयन करने के बाद हरिद्वार लोकसभा के सांसद खेल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। उत्तराखंड की धामी सरकार ने खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया है। ।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व विधानसभा स्तर पर कबड्डी, 200 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में जिन खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन खिलाड़ियों को जिला स्तर पर सम्मिलित जाएगा।

वॉलीबॉल और खो-खो की प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने सांसद खेल के लिए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। ।

इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ,जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सांसद खेल समन्वयक व जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, सांसद खेल सह संयोजक नितिन चौहान, प्रवीण संधू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *