Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः राज्य स्तरीय निगरानी समिति अध्यक्ष ने आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं देखी

मप्रः राज्य स्तरीय निगरानी समिति अध्यक्ष ने आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं देखी

भोपाल, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नगरीय निकायों द्वारा शहरी बेघरों के लिये आश्रय स्थलों का संचालन एवं संधारण किया जा रहा है। यह व्यवस्था उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की देखरेख में किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय निगरानी समिति की अध्यक्ष स्नेहलता श्रीवास्तव ने गुना, दतिया, ओरछा और विदिशा शहरों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को देखा और इनमें निवासरत व्यक्तियों से बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान संचालनालय के स्टेट मिशन मैनेजर सतीश श्रीवास्तव ने आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति, प्रबंधन व्यवस्था और भविष्य की कार्य-योजना की जानकारी दी। राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले बेघरों को गरिमामयी जीवन प्रदान करने के लिये संकल्पित है। इस दिशा में बेहतरी के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *