मप्रः चीता प्रोजेक्ट की पड़ताल करने के लिए बोत्सवाना से कूनो पहुंचा दल

श्योपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीता आने के बाद अब बोत्सवाना से चीता को भारत लाने की कार्ययोजना चल रही है। चीता प्रोजेक्ट की पड़ताल करने के लिये बोत्सवाना से तीन सदस्यीय दल बुधवार को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचा है।
डीएफओ कूनो थिरूकुराल आर ने बताया कि दल द्वारा चीता परियोजना के विषय में जानकारी ली गई, एवं जंगल क्षेत्र का भ्रमण किया गया। तीन सदस्यीय दल एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के चलते कूनो पहुंचा है। जो गुरूवार को पुनः अपने देश लौटेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रशांत वैष्णव



