मप्रः मोहन यादव सरकार के दो साल, मुख्यमंत्री आज पेश करेंगे दो साल का लेखा-जोखा

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

भोपाल, 12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में Madhya Pradesh में डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसम्बर 2023 को Chief Minister पद की शपथ ली थी. आज शुक्रवार को डॉ. मोहन यादव के Chief Minister कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं. इस अवसर पर Chief Minister डॉ. यादव भोपाल में पत्रकार वार्ता के जरिए जनता के सामने सरकार का लेखा-जोखा पेश करेंगे. पत्रकार वार्ता में वे सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों, प्रमुख परियोजनाओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी साझा करेंगे.

जानकारी मिली है कि Chief Minister की पत्रकार वार्ता के अगले दिन 13 दिसंबर को प्रभारी मंत्रीगण अपने-अपने संभागीय और जिला मुख्यालयों में जिला विकास सलाहकार समितियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद मीडिया को संबोधित कर अपने क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे, जबकि 14 दिसंबर को बाकी जिलों में भी प्रभारी मंत्री जिला सलाहकार समितियों की बैठक कर पत्रकार वार्ता करेंगे. इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे जिला स्तर पर हुए कार्य, उपलब्धियां और आगामी कार्ययोजना की पूरी जानकारी साझा करें.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment