Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

डॉक्टरों के क्रिकेट का महामुकाबला एमपीएल कल से

jodhpur

जोधपुर, 24 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जोधपुर डॉक्टर्स स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में 25 दिसंबर से क्रिकेट का महामुकाबला मेडिको प्रीमियर लीग (एमपीएल) आयोजित किया जाएगा।

आर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. प्रीतम सिंह व सेक्रेटरी डॉ. अजय हरित ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट में डॉक्टरों की कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मैचों का आयोजन जोधपुर के विभिन्न क्रिकेट मैदानों पर किया जाएगा, जिनमें स्पार्टन क्रिकेट ग्राउंड, डीपीएस, एसएम क्रिकेट ग्राउंड और अभिलाषा क्रिकेट ग्राउंड शामिल हैं। लीग मैच 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 28 दिसंबर को स्पार्टन क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होंगे। इस टूर्नामेंट में जोधपुर से 3 टीमें, दिल्ली से 2, आगरा, सीकर, नागौर, उदयपुर, हरियाणा, मुंबई और राजस्थान से 1-1 टीम हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले वाइट लेदर बॉल से खेले जाएंगे और यह टूर्नामेंट सिर्फ डॉक्टरों के लिए है, यानी केवल डॉक्टर ही इन टीमों का हिस्सा होंगे। डॉ. प्रीतम सिंह ने इस आयोजन की महत्वता को बताते हुए कहा कि यह मेडिकल प्रोफेशन में सक्रिय डॉक्टरों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म होगा, जहां वे अपनी क्रिकेट क्षमता को प्रदर्शित कर सकेंगे और खेल के माध्यम से एक दूसरे के साथ नेटवर्किंग भी कर सकेंगे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *