Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

मप्र की प्रीति यादव ने नेशनल U-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

प्रीति यादव

– 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन

भोपाल, 18 अक्टूबर 2025। तेलंगाना के वारंगल शहर में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित 5वीं नेशनल U-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी, भोपाल की प्रतिभाशाली एथलीट प्रीति यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्रीति ने यह उपलब्धि 2 मिनट 10.07 सेकंड के शानदार प्रदर्शन के साथ हासिल की।

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रीति यादव को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि “प्रीति यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका यह प्रदर्शन प्रदेश की युवा एथलीटों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।”

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *