Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

मुद्रा महोत्सव: देशभर के विभिन्‍न शहरों से आए मुद्रा विशेषज्ञाें ने अपने-अपने संग्रह दिखाए

मुद्रा महोत्सव में देशभर के अलग शहरों से आए मुद्रा विशेषज्ञाें ने अपने-अपने संग्रह दिखाए

बीकानेर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीकाणा न्यूमिसमेटिक सोसायटी की ओर से आयोजित तीसरे मुद्रा महोत्सव का भव्य समापन हुआ।

आयोजक किशन सोनी ने बताया कि आज तीसरे दिन बीकानेर के स्थानीय लोगों के अलावा काफी गणमान्य लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी कड़ी में आज बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक सहित बीकानेर के प्रमुख व्यवसाई बसन्त नवलखा एवं अणुव्रत समिति के मनीष बाफना ने इस मुद्रा महोत्सव का अवलोकन किया।

बीकानेर के मुद्रा संग्रहकर्ता कुशल बाफना ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पांच बार प्रदर्शनी में प्रवेश बंद कर दिया गया।

संस्था ने कन्हैयालाल सोनी ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बीकानेर सहित आस पास के गांव और जिलों से आए सैकड़ाें लोग शामिल हुए जिन्होंने देशभर के अलग अलग शहरों से आए करीब 50 मुद्रा विशेषज्ञ को अपने अपने संग्रह दिखाए और उनका मूलांकन करवाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि मुद्रा संग्रहकर्ता देश की इतनी अनमोल धरोहर को इस प्रकार सहेज कर रखते है कि ये कई पीढ़ियों तक लाखों लोगों को लाभान्वित करेगी। बीकानेर के मुद्रा विशेषज्ञ सुधीर लुणावत ने देश भर से आए सभी मुद्रा विशेषज्ञों का आभार जताया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *