Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

मुजाहिदीन आर्मी का मास्टर माइंड मोहम्मद रजा केरल से गिरफ्तार, परिजनाें ने बताया निर्दोष

एटीएस द्वारा गिरफ्तार मुहम्मद रजा का घर

फतेहपुर,01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का निवासी मुजाहिदीन आर्मी का मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा को एटीएस टीम ने केरल से गिरफ्तार किया है। जिस पर हिन्दू धर्म गुरुओं के मारने की साजिश रचने का आरोप है। वहीं उसके मूल गांव फतेहपुर जिले के अंदौली गांव में सन्नाटा पसरा है। मोहम्मद रजा की मां और बहनों ने बताया कि इसमें बड़ी साजिश है और योगी सरकार से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव के मूल निवासी मोहम्मद रजा को मंगलवार को केरल प्रांत से एटीएस टीम ने गिरफ्तार किया है। धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद रजा केरल में पिछले पांच सालों से रहकर बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता था, जहां एक वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से हिंदू धर्म गुरुओं को जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसे मुजाहिद आर्मी का मास्टर माइंड बताया जा रहा है।

इस मामले में मोहम्मद रजा की मां और बहनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद मोहम्मद रजा ने अपने दो छोटे भाइयों को काम सिखाने के लिए केरल ले गया जहां तीनों भाई रहते हैं। रजा के छोटे भाई दोनों नाबालिग बताये जा रहे हैं।

मुजाहिद्दीन का मास्टर माइंड मोहम्मद रजा की मां जमीला बानो की माने तो उसके पति की बीमारी के चलते 2017 को मौत हो गई। जिसके बाद अपने छोटे बच्चों को लेकर मेहनत मजदूरी कर उनका पालन पोषण किया। गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उनका बड़ा बेटा परदेश कमाने के लिए गया जहां लगभग पांच साल बिल्डिंग मैटेरियल का काम सीखकर अपने दो छोटे भाइयों को लेकर केरल गया। बताया जा रहा है कि उसे केरल में एटीएस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की खबर से गांव में सन्नाटा पसरा है।

जबकि उसकी दो बहनों ने कहा कि उसका भाई निर्दोष है उसे फंसाया जा रहा है। योगी सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मोहम्मद रजा को बचाए नहीं तो उनका पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *