Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नगर निगम ने दो अवैध निर्माण ढहाए

नगर निगम जयपुर ने दो अवैध निर्माण ढहाए

जयपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम जयपुर के आदर्श नगर जोन ने दो अलग-अलग स्थानों पर सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर उपायुक्त आदर्श नगर जोन राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो स्थानों पर कार्रवाई की गई। निगम की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जोन उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि जोन टीम को सूचना मिली कि जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ स्कूल क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के छत निर्माण किया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। इस पर संबंधित को नोटिस देकर काम रुकवाने के लिए कहा गया, लेकिन निर्माणकर्ता ने काम जारी रखा, इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्माण को लोकण्डा मशीन की सहायता से पंक्चर कर ध्वस्त किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई ऋषि गालव नगर में की गई। जहाँ विवेक स्कूल के पीछे सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण खड़ा किया जा रहा था। निगम टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण को जेसीबी मशीन से पूरी तरह गिरा दिया। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा पूरी तरह अवैध है और उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति निर्माण करती पाई जाएगी, उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निगम का लक्ष्य शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित रखना है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *