Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नगर निगम ने 100 स्थानों से हटाए अस्थाई अतिक्रमण, 15 ट्रक सामान जब्त

निगम

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम की सतर्कता शाखा ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर 100 स्थानों से अतिक्रमण हटाए और 15 ट्रक सामान जब्त किया गया।

सतर्कता शाखा प्रथम उपायुक्त सतर्कता द्वितीय पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी चौपड़, जोहरी बाजार, सांगानेरी गेट, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज चौपड़, चांदपोल बाजार, गलता गेट, किशनपोल बाजार, आदर्श नगर, जवाहर नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, मामाजी की हवेली क्षेत्र, फ्रंटियर कॉलोनी, हनुमानजी मंदिर (पुराना घाट), आगरा रोड, दिल्ली बाइपास रोड, सहित शहर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से कुल 70 स्थानों और वहीं, दूसरी ओर उपायुक्त सतर्कता प्रथम अजय शर्मा के नेतृत्व में सांगानेर गोशाला, कुम्भा मार्ग, डी मार्ट चौराहा, जगतपुरा, मानसरोवर, स्वर्ण पथ सहित 30 से अधिक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटा 15 ट्रक सामान जब्त किया गया। अतिक्रमण हटाने एवं परिवहन शुल्क के रूप में 67,480 की राशि वसूल की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *