Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाल में भारतीय इंजीनियर की हत्या का डेढ़ महीने बाद खुलासा

काठमांडू में हत्या किए गए भारतीय इंजीनियर देवकुमार

काठमांडू, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेपाल में राजधानी काठमांडू के ललितपुर स्थित धापाखेल में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या होने का खुलासा हुआ है।

यह सामने आया है कि करीब डेढ़ महीने पहले 46 वर्षीय भारतीय इंजीनियर देव कुमार की हत्या कर दी गई थी। हालांकि, हत्या के डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी यह मामला अब तक रहस्य बना हुआ है। घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सका है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच जारी रहने की बात कह रहे हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से बच रहे हैं। यह हत्या धापाखेल में निर्माणाधीन एक कॉलोनी में हुई थी।

बताया गया है कि देव कुमार, चौधरी ग्रुप द्वारा बनाई जा रही उक्त कॉलोनी के डिजाइन कार्य के लिए नेपाल आए थे। जांच अधिकारियों के अनुसार, उनकी हत्या निर्माणाधीन कॉलोनी के बाथरूम में बेहद दर्दनाक तरीके से उनकी हत्या की गई थी। उनका शव हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बंधी हुई अवस्था में बरामद हुआ था।

पुलिस के अनुसार, हाथ-पैर और मुंह बांधकर धारदार हथियार से सिर पर वार कर उनकी हत्या की गई थी। मामले की जांच जिला पुलिस परिसर ललितपुर के साथ-साथ काठमांडू घाटी अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम भी कर रही है।

पुलिस ने बताया है कि घटना के सिलसिले में उसी कॉलोनी में काम करने वाले मजदूरों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या सामूहिक हमले में हुई या किस तरह अंजाम दी गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *