
जालाैन, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . गोहन थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त लालू (22) पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित काे विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया.
गाैरतलब है कि 20 नवंबर,2025 को वादी बृजेंद्र कुमार (पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम जैतपुर) ने थाना गोहन में एक तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराई था. उन्होंने बताया कि उनकी माँ (मझली पत्नी श्रीराम, उम्र लगभग 56 वर्ष) घर से लकड़ी बीनने के लिए गई थीं. जब वह शाम को घर वापस नहीं लौटीं, तो खोजबीन के दौरान रकवंद्र के खेत के पास नाले में उनका शव पड़ा मिला. इस सूचना के आधार पर थाना गोहन पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम कराया. वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोहन में अज्ञात के विरुद्ध केस पंजीकृत किया गया. Superintendent of Police जालौन ने इस घटना के सफल अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया गया था. पुलिस के मुताबिक, गोहन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अपराध रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लालू पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस की पूछताछ में आरोपित लालू ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले जंगल में महिलाएं लकड़ियां बीन रही थीं तो उसने पीड़िता (शशी/मझली) से कहा कि वह उसके लिए भी लकड़ियां बीन दे तो वह उसे 200 रुपये देगा. इसी बीच पीड़िता ने उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया और कहा कि वह अपने घर की महिलाओं को उसके घर लकड़ी बीनने भेजे तो वह पैसे देगी. अन्य महिलाओं ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद वह वहां से चला गया. 20 नवंबर को जब वह जंगल की तरफ गया हुआ था, तो गांधा नाले के पास उसने देखा कि पीड़िता अकेले लकड़ियां बीन रही है. उसने पीड़िता से कहा कि तुम उस दिन बहुत उल्टा-सीधा बोल रही थी, अबकी बार ज्यादा बोली तो ठीक कर देंगे. इस बात पर पीड़िता ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. आवेश में आकर उसने पीड़िता का जोर से गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई. इसके बाद वह चुपचाप वहां से भाग गया. Superintendent of Police जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने इस सफलता को पुलिस टीम की सतर्कता और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा
