Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

माय़के में रह रही पत्नी की गला दबाकर हत्या

माय़के में रह रही पत्नी की पति ने उतारा मौत के घाट

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित पर की कार्रवाई

हमीरपुर 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव में मायके में रह रही पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को आरोपित पति को पुलिस ने जेल भेजने की तैयारी की है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव में अर्चना (28) की बीती देर शाम उसी के पति ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद पड़ोसियों ने आरोपित पति को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था। परिजनों ने बताया कि तीन साल से अर्चना अपने पति से विवाद होने पर मायके में रह रही थी। वह तीन साल के एक बच्चे की मां थी। अदालत में गुजारा भत्ता के लिए वाद भी चल रहा है। बताया कि बीती शाम जालौन जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के छिवला गांव निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा ससुराल आया और उसने अपनी पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेजने की रवाई शुरू कर दी है। सुमेरपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *