Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ASSAM

माय भारत राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार विजेताओं ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

माय भारत राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार विजेतागण राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट करते हुए।

गुवाहाटी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । माय भारत राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित डॉ. भुवन चंद्र चुतिया, प्रियानुज हजारिका तथा डौली चौधरी ने गुरुवार को लोक भवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की।

उल्लेखनीय है कि इन सभी को वर्ष 2022–23 के लिए प्रतिष्ठित ‘माय भारत राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से सामुदायिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 6 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया था।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल आचार्य ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए सामाजिक सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिबद्धता और ऊर्जा एक समावेशी एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। राज्यपाल ने कहा कि पुरस्कार विजेताओं का कार्य सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक (डीएसडब्ल्यू) डॉ. रंजन कुमार काकती भी पुरस्कार विजेताओं के साथ उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *