Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

नागदाः फांसी के फंदे पर झूल रहे युवक की जान बचाने पर थाना प्रभारी को 10 हजार का पुरस्कार

थाना प्रभारी नागदा

नागदा. 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । फांसी के फंदे पर झूलते एक युवक की जान बचाने पर उज्जैन जिले के नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवली को 10 हजार के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा हुई। यह घोषणा मंगलवार को मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने जारी एक आदेश में की है।

आदेश में बताया गया कि यह पुरस्कार थाना प्रभारी के उत्सव वर्धन और उनकी संवेदनशीलता पर दिया जा रहा है। गौरतलब है कि 29 दिसंबर की रात में जब थाना प्रभारी गवली गस्त पर थे तब फांसी के फंदे पर झूल रहे युवक के पिता ने उनसे तत्काल सहायता मांगी थी। युवक धैर्य पुत्र सुनील उम्र 20 वर्ष निवासी मिर्चीबाजार नागदा फांसी के फंदे पर झूल रहा था। थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से उतार कर प्राथमिक उपचार दिया। बाद में उसकी सांसे चल गई। युवक का उपचार रतलाम अस्पताल में चल रहा है।

(Udaipur Kiran) / कैलाश सनोलिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *