Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

नागेश्वरी चाय बागान में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दस प्रतिशत बोनस प्रदान

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दस प्रतिशत बोनस देते नागेश्वरी चाय बागान प्रबंधक

जलपईगुड़ी, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । नागेश्वरी चाय बागान प्रबंधक ने श्रमिकों को नकद में 10 प्रतिशत बोनस देना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच चाय बागान के कारखाने में बोनस मिलना शुरू हो गया।

उल्लेखनीय है कि नागेश्वरी चाय बागान के श्रमिकों ने 20 प्रतिशत बोनस की मांग को लेकर पिछले शुक्रवार और शनिवार को चालसा-मेटेली राज्य राजमार्ग को जाम कर दिया था। श्रमिकों ने शनिवार शाम अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अलीपुरद्वार से लोकसभा सांसद मनोज तिग्गा और नागराकाटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूना भेंगरा भी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। आरोप है कि शनिवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों पर लाठीचार्ज भी किया था। इससे पहले 20 सितंबर को बागान अधिकारियों ने घोषणा की थी कि पूजा से पहले 10 प्रतिशत, 31 दिसंबर तक पांच प्रतिशत और फगवा उत्सव के दौरान शेष पांच प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। लेकिन श्रमिक इस दर पर बोनस लेने के लिए अनिच्छुक थे। हालांकि, प्रशासन की पहल पर सुबह से नकद में 10 प्रतिशत बोनस मिलना शुरू हो गया है। बोनस लेने के लिए श्रमिकों की भीड़ सुबह लगी हुई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *