Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

डानकुनी : मतदाता सूची में जीवित पार्षद का नाम मृतकों की सूची में, विरोध जताने खुद ही पहुंचे श्मशान

पार्षद सूर्य दे

हुगली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । डानकुनी नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 के तृणमूल काउंसिलर सूर्य दे का नाम मंगलवार को जारी मसौदा सूची में मृतकों में देखा गया। इसके बाद अपना ही अंतिम संस्कार करने के लिए पार्षद श्मशान पहुंच गए और चुनाव आयोग पर गुस्सा उतारा।

जानकारी के अनुसार, पार्षद सूर्य दे लंबे समय से इलाके के निवासी हैं। उनका क्रम संख्या 40 है, बूथ नंबर 226 है। मंगलवार सुबह जब मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित हुई, तो देखा गया कि उनका नाम मृतकों की सूची में है और उसके बाद ही किसी को कुछ बताए बिना प्रतीकात्मक विरोध के रूप में अपने अंतिम संस्कार को पूरा करने की सभी चीजों की व्यवस्था कर ली और सब कुछ लेकर वे खुद ही श्मशान पहुंच गए।

श्मशान में बैठकर ही पार्षद सूर्य दे ने कहा, खुद ही चलकर आया हूं, अपने अंतिम संस्कार के लिए। मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, मुझे दिखाया जा रहा है कि मैं मृत हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मैं अब श्मशान में आ गया हूं। चुनाव आयोग के जो अधिकारी हैं, उनसे अनुरोध करूंगा कि मुझे आकर चिता में जला दें।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *