Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए सरकार नहीं उठा रही कदम : नरेश गौतम

मांगों का ज्ञापन सौंपते संगठन पदाधिकारी।

मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

हिसार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा

सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ तथा अपनी जायज मांगों को लेकर बुधवार को उपायुक्त

कार्यालय पर धरना देकर उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना की अध्यक्षता

जिला प्रधान मनोहर लाल जाखड़ ने की तथा संचालन जिला सचिव नरेश कुमार गौतम ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मनोहर लाल जाखड़ व जिला सचिव नरेश गौतम

ने बुधवार काे बताया कि संगठन द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर प्रदेश के सभी

जिलों में उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा है। संगठन इससे पहले

सभी विधायकों, मंत्रियों व मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर मांगों के समाधान की अपील

कर चुका है, लेकिन सरकार ने अभी तक मांगों के समाधान की दिशा में कोई पहल कदमी नहीं

की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वित्त विधेयक मार्च 2025 पारित करके रिटायर्ड

कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग द्वारा पेंशन रिवीजन का अधिकार भी छीनने का प्रावधान

किया है, जबकि कर्मचारियों को 35 से 40 सालों तक सेवा करने के बाद जो पेंशन मिलती है,

उसे खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इसके विपरीत विधायक व सांसद जितनी बार चुने

जाते हैं उतनी ही पेंशन दी जाती है। इसके चलते विधायक व सांसद 8 से 10 पेंशन ले रहे

हैं, जबकि सांसद व विधायक केवल पांच साल के लिए चुने जाते हैं।

नेताओं ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों ने सालों साल अपने-अपने विभागों में

काम करके देश व प्रदेश के विकास में अहम योगदान देने का काम किया है। उसका ईनाम सरकार

द्वारा वित्त विधेयक 2025 को पारित करके रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों पर सीधा कुठाराघात

करके दिया है। इसके चलते रिटायर्ड कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उनको पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री संगठन की मांगों पर सकारात्मक

कदम उठाते हुए उनको पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने बताया

कि यदि सरकार ने इन मांगों की अनदेखी की तो आगामी 22-23 फरवरी को कुरुक्षेत्र में होने

वाले अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में बड़े आंदोलन

की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

धरने में जगदीश चंद्र बिश्रोई, सुभाष गुज्जर, मा. जयबीर सिंह, अनिल शर्मा,

अशोक अठवाल, जसवंत सिंह, रामस्वरूप, तुलसी राम, बलवान सिंह, अभयराम फौजी, बलवंत सिंह,

रमेश आहूजा, नानक देव रानौलिया, सुरेंद्रमान व श्योचंद राम घोड़ेला सहित सैकड़ों की

संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *