Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

नर्मदापुरमः पचमढ़ी महोत्सव का सारेगामा विनर इशिता विश्वकर्मा के मधुर गीतों के साथ समापन

पचमढ़ी महोत्सव

– गुजराती और बॉलीवुड डांस प्रस्तुतियों ने पर्यटकों का मन मोह लिया, वाइस आफ इंडिया फेम दीपांशी रॉक्‍सी ने आधुनिक बॉलीवुड सांग्स गाकर बांधा समा

नर्मदापुरम, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में आयोजित पांच दिसवीय पचमढ़ी महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार की रात सारेगामापा विनर इशिता विश्वकर्मा के मधुर गीतों की प्रस्तुतियों ने सुनने वाले श्रोताओं का मन मोह लिया। दूर-दूर से पचमढ़ी आए हुए पर्यटकों एवं सैलानियों तथा स्थानीय पचमढ़ी निवासियों ने देर रात तक इशिता विश्वकर्मा के द्वारा गाए गए गीतो का आनंद लिया और इसी के साथ ही चार दिवसीय पचमढ़ी महोत्सव का समापन हुआ।

पचमढ़ी महोत्सव का अंतिम दिन शानदार रहा। फास्ट गुजराती साग्स पर कलाकारों ने बॉलीवुड डांस की अद्भुत प्रस्तुति दी। जिसकी सभी ने सराहना की। बॉलीवुड डांस प्रस्तुतियों ने पर्यटकों को देर रात तक बांधे रखा। बॉलीवुड डांस को देखकर पर्यटकों ने भरपूर प्रशंसा की और कलाकारों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। कई पर्यटकों ने बॉलीवुड डांसरों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस भी किया।

वॉइस ऑफ इंडिया फेम दीपांशी रॉक्सी ने अपने आधुनिक बॉलीवुड सोंग्स पर परफॉर्मेंस कर सभी उपस्थित लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। उनके गाए सोंग्स ने ऐसा समां बांधा की सभी देखने वाले और सुनने वाले देर रात तक इन सोंग्स का लुफ्त उठाते रहे। स्थानीय कलाकारों ने भी पंजाबी गीत और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी, साथ ही बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध गीतों को गाकर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। डांस ग्रुप ने ” गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के सॉन्ग डोलिरा डोलिरा रे एवं ढोल तारो ढोल बाजे के गाने पर तेज गति का आकर्षण शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान एंकर सौम्या सिंह ने पूरे समय दर्शकों को अपनी बातों से मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों के दल ने पधारो मारो देश केसरिया बालम आओ नी पधारो मारो देश पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुत की। प्रस्तुति एक लय एक ताल पर तेज गति से किया गया। शानदार नृत्य ने पर्यटकों को अपार उत्साह से भर दिया। और सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सभी देखने वाले दर्शकों ने ताली बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

सारेगामा फेम विनर इशिता विश्वकर्मा ने लता मंगेशकर के अमर गीतों को गाकर दर्शकों, पर्यटकों और सैलानियों को भाव विभोर और कर दिया। सभी ने उनकी आवाज की भरपूर सराहना की। वॉइस ऑफ इंडिया फेम दीपांशी रॉक्सी ने देर रात तक बॉलीवुड फिल्म के आधुनिक गीतों को अपनी आवाज दी और उनकी आवाज ने ऐसा समां बांध की सभी थिरकने से अपने आप को नहीं रोक पाए। दीपांशी रॉक्सी ने क्रेजी किया रे गीत के अलावा अन्य गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।

समापन समारोह के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पिपरिया आकिप खान सहित संबंधित अधिकारीगण, पचमढ़ी मेला समिति के पदाधिकारी गण, बड़ी संख्या में पर्यटक और सैलानी गण, पचमढ़ी के स्थानीय निवासीगण उपस्थित रहे।

मिलेटस से बने व्यंजन, रेशम के वस्त्र एवं हर्बल औषधि रहे आकर्षण का केंद्र

पचमढ़ी महोत्सव का आयोजन 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया गया। इस चार दिवसीय आयोजन में विभिन्न जिलों से आए हुए एमएसएमई के एवं स्थानीय व्यवसायी गणों ने अपने फूड स्टॉल, औषधि एवं अन्य वास्तुकला के स्टाल लगाए थे। मिलेट्स( मोटे अनाज) से बने विविध व्यंजन, रेशम के वस्त्र एवं विभिन्न प्रकार की औषधि से बने हर्बल औषधि प्रोडक्ट पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र में रहे। मध्य प्रदेश वित्त एवं विकास निगम के अंतर्गत डिंडोरी से आए हुए स्व सहायता समूह के सदस्यों ने मिलेट्स (मोटे अनाज) से बने उत्पाद ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी का प्रदर्शन किया था इससे बने व्यंजन इडली डोसा नूडल्स लोगों द्वारा बहुत पसंद किए गए और लोगों ने इसका जमकर लुफ्त उठाया और खरीदारी भी की।

नरसिंहपुर के करेली से आए ऑर्गेनिक फार्मर्स ने अपने प्रसिद्ध गुड से बने उत्पादन, दाल से बने पकवान और ऑर्गेनिक दाल का स्टॉल लगाया था। जिसको सभी लोगों ने पसंद किया और मौके पर ही खरीदा भी। देवास से आए दीप ज्योति किसान प्रोड्यूसर कंपनी ऑर्गेनिक दाल, लहसुन, मक्का का आटा, ऑर्गेनिक हल्दी लेकर आए थे जिसे हाथो हाथ लोगों ने खरीदा। पचमढ़ी महोत्सव में रेशम विभाग में भी अपने ईरी मलबेरी टसर मूंगा से बने रेशमी वस्त्रों जिनमे साड़ी सलवार सूट जेंट्स जैकेट आदि का प्रदर्शन किया था। इसकी भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। उद्यानिकी विभाग ने भी आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आधारित ऑर्गेनिक तिलपट्टी कुकीज आटा से बने व्यंजन कैंडी, गुड़ के गजक, आम और पिंड खजूर का अचार, लसूड़े का अचार, नमकीन, मुरमुरा आदि का स्टॉल लगाया था।

मैकल सूता स्व सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि उनका समूह मधुमक्खी का पालन करता है। इस बार वे शुद्ध शहद पचमढ़ी वासियों के लिए लेकर आए थे। वही बच्चों के आकर्षण के लिए विभिन्न रंग बिरंगे खिलौने, ड्राइंग, झूले और ट्रेन मौजूद था जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। सिवनी मालवा के ग्राम बारह सोल के स्व सहायता समूह ने मिलेटस से बने उत्पादन की प्रदर्शनी लगाई थी। पचमढ़ी उत्सव में विभिन्न स्थानों से आए व्यवसायी गणों ने हर्बल औषधि जिनमे तेल क्रीम और आयुर्वेदिक औषधियां से बनी विभिन्न रोगों को दूर करने वाली दवाइयां एवं औषधि तेल का स्टॉल लगाया था। हर्बल औषधि स्टाल में भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। विभिन्न व्यापारियों ने ऊनी कपड़े, मुंबई की स्पेशल भेल, मनिहारी की दुकान, रंग-बिरंगे विभिन्न प्रकार के लेडिस पर्स एवं बैग, खिलौने, सूती वस्त्र एवं विभिन्न खान-पान के स्टाल लगाए थे जिसका सभी पर्यटकों ने जायजा लिया।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *