Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

नारनौलः अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना ही सुशासनः कैप्टन मनोज कुमार

कार्यशाला में अधिकारियों को संबोधित करते उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार।

-अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

नारनाैल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जवाबदेही, पारदर्शिता और अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना ही सुशासन है। सभी अधिकारियों को इसी मूल मंत्र के साथ कार्य करना चाहिए यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में आयोजित कार्यशाला में कही।

सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यशाला में जिले की बेहतरीन प्रशासनिक पहलों को सभी अधिकारियों के साथ साझा किया गया। पिछले पांच वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए नवाचार तथा विभागों की सक्सेस स्टोरी, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तथा वीडियो के माध्यम से दिखाई गई। इसके अलावा आगामी सौ दिन के लक्ष्य को प्राप्त करने और भविष्य की रणनीति तैयार करने पर फोकस किया गया।

उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को अगले 100 दिन में 100 ऐसे बंटवारे के मामले निपटाने के निर्देश दिए, जो सालों से लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन सप्ताह के दौरान हर रोज की रिपोर्ट प्रशासन गांव की ओर पोर्टल पर अपलोड करें। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय ही हमारे जिले के समग्र विकास का आधार है। उपायुक्त ने सभी से इस सत्र में सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक सुझाव भी मांगे। इस मौके पर एसडीएम महेंद्रगढ़ कनिका गोयल, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, डीएमसी रणवीर सिंह, नगराधीश डॉ मंगलसेन, डीएफओ विजेंद्र सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *